शिवपुरी की जैकेट अब मेरे साथ हर जगह घूमेगी : WTU महासचिव, मार्टिन

० आनंद चौधरी ० 
शिवपुरी : अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (संयुक्त राष्ट्र की संस्था) की महासचिव डोरेन बोगदान मार्टिन अपनी पुत्री सिसिलिया के साथ शिवपुरी प्रवास पर रहीं। जेनीवा की रहने वाली मार्टिन दिल्ली में चल रहे विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा के लिए भारत पधारी हैं। यह सभा (WTSA 2024) हर चार साल में आयोजित की जाती है, और पूरे एशिया में पहली बार,भारत में आयोजित हो रही है। यह पहली बार है कि संयुक्त राष्ट्र से कोई हाई लेवल पदाधिकारी शिवपुरी पधारे हों।
शिवपुरी में डोरेन बोगदान मार्टिन लखपति दीदी, ड्रोन दीदी एवं कई स्वयं सहायता समूहों से वार्ता कर आजीविका मिशन और इससे आये उनके जीवन में परिवर्तन की कई कहानियाँ-किससे स्वयं लखपति दीदी के समूह एवं कोलारस की ड्रोन दीदी रेखा ओझा से सुने। इस दौरान उनकी कार्यशैली एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारतीय सरकार की योजनाओं के बारे में भी विस्तार से समझा।लखपति दीदियों के साथ वार्ता कर एक एक की जीवनी सुनी। उसके पश्चात मार्टिन ने मिशन के अंतर्गत समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पाद की प्रदर्शनी भी देखी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ग्लोबल अफेयर्स जयपुर ब्रेन्स ट्रस्ट" की स्थापना

गांधी जी का भारतीय साहित्य पर प्रभाव "

आपकी कहानी क्या है..? थीम पर जामिया मिलिया इस्लामिया‌ में प्रोग्राम

वाणी का डिक्टेटर – कबीर

राजस्थान गो सेवा संघ ने मनाया विश्व पशु कल्याण दिवस