गुप्त वृन्दावन धाम में गीता जयंती महोत्सव,होगा 700 श्लोकों का पाठ

० आशा पटेल ० 
जयपुर - भगवद्गीता भगवान् कृष्ण की वाणी है और गीता जयंती वह पवित्र दिन है जब भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कुरुक्षेत्र में भगवद्गीता का दिव्य उपदेश दिया| जयपुर के गुप्त वृन्दावन धाम में इस पवित्र दिवस को मनाने के लिए महायोजन किया जा रहा है, गीता जयंती पर मंदिर मे दिन भर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे| भगवान् श्री कृष्ण बलराम का विशेष अलंकार किया जाएगा, सभी भक्त एक साथ मिलकर गीता के 700 श्लोकों का पाठ करेंगे जिससे पूरे गुप्त वृन्दावन धाम का वातावरण दिव्य हो जाएगा| संध्या के समय गीता महायज्ञ का आयोजन होगा जिसमे हज़ारों भक्त हिस्सा लेंगे|
गीता जयंती के अवसर पर गुप्त वृन्दावन धाम में गीता कांटेस्ट, गीता दान एवं वितरण महोत्सव, इंटरनेशनल गीता ओलंपियाड और बुक मैराथन जैसे विशेष कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा| गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष अमितासना दास ने गीता जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया की गीता जयंती हमें भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेश को अपनाने और समाज के कोने कोने तक पहुचाने का अवसर देती है| जीवन को कैसे जीया जाए यह ज्ञान हमे भगवद्गीता के द्वारा ही मिलता है| भगवद्गीता एक गीत है जिसे भगवान् कृष्ण ने स्वयं गाया है|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मुंशी प्रेमचंद के कथा -साहित्य का नारी -विमर्श"

गांधी जी का भारतीय साहित्य पर प्रभाव "

पीआईबी,सीबीसी व बीआईएस ने मनाया महिला दिवस

कंपनी सचिव संस्थान के जयपुर चैप्टर ने की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी

स्त्री रोग निदान हेतु मल्टी स्पेशियलिटी सृष्टि हॉस्पीटल का हुआ उद्घाटन