नीरजा माधव को राष्ट्रीय मैथिली शरण गुप्त सम्मान प्रदान किया जाएगा

० योगेश भट्ट ० 
भोपाल। साहित्यकार डॉ. नीरजा माधव को मध्य प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की ओर से वर्ष 2023 के लिए राष्ट्रीय मैथिली शरण गुप्त सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस सम्मान के तहत उन्हें पांच लाख की राशि, सम्मान पट्टिका और शाल- श्रीफल प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 26 जनवरी को रवीन्द्र भवन भोपाल में आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है। यह पुरस्कार मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा दिया जाने वाला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार है जो प्रति वर्ष पूरे देश में किसी एक साहित्यकार को दिया जाता है।

 इसके पूर्व भी डॉ. नीरजा माधव को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा साहित्य भूषण और यशपाल सम्मान, मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी सम्मान, डॉक्टर हेडगेवार प्रज्ञा सम्मान, राष्ट्रीय साहित्य सर्जक सम्मान, तथा सर्वोच्च महिला नागरिक सम्मान "नारी शक्ति पुरस्कार" प्राप्त हो चुके हैं। उनके उपन्यास और कहानियां विभिन्न विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में पढ़ाए जाते हैं। अभी हाल में ही भारत सरकार द्वारा डॉ. नीरजा माधव को शिक्षा मंत्रालय के लेखक सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मुंशी प्रेमचंद के कथा -साहित्य का नारी -विमर्श"

गांधी जी का भारतीय साहित्य पर प्रभाव "

समग्रसेवा संघ द्वारा आयोजित लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान का चिंतन शिविर

बास्किन रॉबिन्स इंडिया द्वारा स्वादिष्ट आइसक्रीम इटैलियन जिलेटो लॉन्च

वरिष्ठ नागरिक वृद्धाश्रम से ना घबरायें,भारत में बुजुर्गों को भगवान का दर्जा : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी