महापौर डॉ सौम्या की पहल पर स्वच्छता योद्धाओं की बालिकाओं को लगी निःशुल्क सर्वाइकल वैक्सीन
० आशा पटेल ०
जयपुर । नगर निगम ग्रेटर द्वारा शक्ति वंदन महोत्सव का जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में आगाज किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सशक्त और विकसित देश-प्रदेश बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। आधी आबादी की भागीदारी के बिना विकास की यात्रा अधूरी है। उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में भी शक्ति के लिए मां दुर्गा, धन के लिए मां लक्ष्मी और बुद्धि के लिए मां सरस्वती की उपासना करने की परम्परा रही है। शर्मा ने कहा कि यह शक्ति वंदन महोत्सव हमारे महिला सशक्तीकरण के प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान का प्रतीक है। हमारी सरकार राज्य में महिलाओं को विकासोन्मुखी वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य और सामाजिक उत्थान के लिए तेजी से काम कर रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना हमारा लक्ष्य है। हम राजीविका के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देकर उनको स्वरोजगार से जोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए भी राज्य सरकार द्वारा कई कदम उठाए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने शक्ति वंदन पुस्तक में उद्यमी महिलाओं के लिए संदेश लिखा। शर्मा ने जयपुर नगर निगम ग्रेटर द्वारा आयोजित देवी अहिल्याबाई होल्कर प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और प्रदर्शनी के रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल आधारित उत्पादों की सराहना की। इस अवसर पर नगर निगम जयपुर ग्रेटर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने मुख्यमंत्री को अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा भेंट की। कार्यक्रम में जयपुर सांसद मंजू शर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला उद्यमी , लघु उद्योग भारती की महिलाएं , फोर्टी वुमन विंग की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
नगर निगम जयपुर ग्रेटर की महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने स्वच्छता योद्धाओं की बालिकाओं को निशुल्क वैक्सीन लगवाने के लिए शिविर लगवाएं जिसमें बालिकाओं को वैक्सीन लगाई गई | साथ ही कार्यक्रम में" मेरी कहानी मेरी जुबानी"सत्र का आयोजन किया जिसे समाजसेवी जूही केडिया ने मॉडरेट किया। पैनलिस्ट के तौर पर अदिति मदान , वेब सीरीज चिड़िया उड़ फेम भूमिका मीणा एवं जीरो वेस्ट मॉडल पर काम कर रही डॉ सुदीप्ति अरोड़ा ने अपनी जीवन से जुड़ी कहानियों को सुनाया और बताया की उन्होंने केंसर जेसी कष्ट कारक बीमारी से भी बहादुरी से लड़ाई लड़ी और जीती भी तथा महिलाओं को मोटिवेट किया उन्होंने कहा कि महिलाएं यदि ठान लें तो सब कुछ कर सकती हैं। इसलिए अपने भीतर की शक्ति को पहचाने और उसे उपयोग में ले।
"आर्थिक सशक्तिकरण एवं उद्यमिता "में नारी शक्ति की भूमिका विषय पर पैनलिस्ट द्वारा चर्चा की गई। कार्यक्रम में जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल एवं सांसद मंजू शर्मा द्वारा लखपति दीदी योजना के तहत 13 लाभार्थियों को1.50 लाख के चेक वितरित किए गए। आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग दी गई साथ ही स्वच्छता शपथ भी दिलवाई गई राष्ट्रीय सेविका समिति की सेविकाओं द्वारा भी सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रदर्शित की गई । जवाहर कला केंद्र में स्वयं सहायता समूह की 300 स्टाल भी लगाई गई है जहां महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है | तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी 17 मार्च तक रहेगी।
टिप्पणियाँ