संदेश

Rajasthan सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कर रही काम : दिया कुमारी

चित्र

राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कर रही काम : दिया कुमारी

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मुख्य अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती महिला संगठन, जयपुर की ओर से जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में 04 अक्टूबर से 06 अक्टूबर तक आयोजित स्वयंसिद्धा हस्तशिल्प प्रदर्शनी-2024 का फीता काटकर शुभारम्भ किया। अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, राष्ट्रीय महासचिव ओम प्रकाश गुप्ता, संगठन सचिव नरेश पारीक, MSME के संयुक्त निदेशक गौरव जोशी, महिला संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू सिंह, प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा, महिला इकाई अध्यक्ष प्रतिमा नैथानी, पूर्व EPCH अध्यक्ष लेखराज माहेश्वरी, लघु उद्योग भारती के पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन की सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने, मजबूत बनाने, आर्थिक रूप से संबल प्रदान करने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती से आयोजित इस प्रदर्शनी में महिला हस्तशिल्पियों को मंच प्रदान कर सम्बल प्रदान किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदर्शनी में महिलाओं द

Old Delhi First Omaxe Mall " चांदनी चौक में पहला मॉल,आधुनिकता-विरासत का ...

चित्र

अधाता ट्रस्ट : वृद्धावस्था को सकारात्मक बनाने को बढ़ावा दिया और अपनी 12वीं वर्षगांठ मनाई

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : वरिष्ठ नागरिकों की मानसिक और सामाजिक भलाई में सुधार के लिए काम करने वाले मुंबई स्थित गैर सरकारी संगठन, अधाता ट्रस्ट ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर अपनी 12वीं वर्षगांठ मनाई। पिछले एक दशक से ट्रस्ट 'पॉजिटिव एजिंग' यानी वृद्धावस्था को सकारात्मक बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इस वर्ष का कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र की "एजिंग विद डिग्निटी" की थीम के अनुसार आयोजित किया गया था। अधाता ट्रस्ट वरिष्ठ नागरिकों को एक सहायक और अनुरूप वातावरण में संपूर्ण जीवन जीने के लिए सशक्त बनाने के लिए काम कर रहा है। अधाता ट्रस्ट का यह कार्यक्रम 'रूट्स एंड रिदम्स: नयी पीढ़ी - पुरानी परंपरा' थीम के तहत आयोजित किया गया था। आज के तेज़ी से बदलते समाज में हमारे बुजुर्ग परंपराओं को कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बढ़ती उम्र की ओर यात्रा के बारे में दृष्टिकोण को कुशलतापूर्वक नया रूप देते हुए, कार्यक्रम में 14 से अधिक केंद्रों के वरिष्ठ सदस्यों ने मंच पर पारंपरिक लोक गीतों को प्रस्तुत किया, भारत की समृद्ध और विविध संस्कृति का जश्न मनाया और अपने प्

रिलायंस ट्रेंड्स ने किफायती दामों पर ऑटम विंटर कलेक्शन लॉन्च किया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  नई दिल्ली : रिलायंस ट्रेंड्स ने फेस्टिवल सीजन के लिए नया ऑटम विंटर कलेक्शन लॉन्च किया है। ‘एवरी डे लोअर प्राइज’ कॉन्सेप्ट के साथ पेश यह कलेक्शन सभी तरह के ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है। ऑनलाइन खरीददार हो या स्टोर से सीधे खरीददारी करने वाले ग्राहक, यह कलेक्शन किफायती दामों पर बेहतरीन फैशन प्रोडक्ट उपलब्ध कराएगा। कंपनी का दावा है कि 199 रुपये की कीमत से कपड़े उपलब्ध होंगे। कलेक्शन पूरी तरह प्रकृति के सुंदरता से प्रभावित है। परिधानों में आधुनिक महिलाओं के लिए कलेक्शन को खास भारतीय शिल्प कला कौशल से निखारा गया है। साइड गेदर कुर्ते से लेकर लेयर्ड कुर्ते, को-ऑर्ड सेट और एथनिक ड्रेस तक, प्रत्येक पीस एक बेहतरीन फैशन स्टेटमेंट है। एंटीक मेटैलिक लुक को समकालीन डिज़ाइनों के साथ मिलाकर डिजाइन किया गया है। त्यौहारी खरीदारी को और भी शानदार बनाने के लिए, कंपनी नए कलेक्शन पर विशेष छूट और प्रमोशन दे रही है। 

रिलायंस के 75 हजार वालंटियर्स ने देश भर में चले स्वच्छता-अभियान में हिस्सा लिया

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  मुंबई : स्वच्छता पखवाड़े में राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन के तहत रिलायंस के 75,000 से अधिक स्वयंसेवकों ने 4,100 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। वालंटियर्स में 59 हजार से अधिक रिलायंस के कर्मचारी थे और करीब 16 हजार लोग रिलायंस फाउंडेशन के विभिन्न पहलों से जुड़े थे। रिलायंस कर्मियों के साथ साथ उनके परिवार और समुदाय के अन्य लोग भी शामिल हुए। कुल 17 हजार से अधिक पेड़ भी इस दौरान लगाए गए। स्वस्छता अभियान पर रिलायंस फाउंडेशन के सीईओ जगन्नाथ कुमार ने कहा, “रिलायंस के लिए स्वच्छ भारत मात्र एक मिशन नही है; यह हमारे रिलायंस परिवार के हर एक सदस्य के लिए पर्यावरण की देखरेख का अवसर है। इस वर्ष रिलायंस का WeCare4Swachhata अभियान भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान में हमारी भागीदारी का एक दशक पूरा होने का प्रतीक है। रिलायंस इको सिस्टम में निहित ‘वी केयर’ दर्शन के तहत, हमारे इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छ और हरित भारत के दृष्टिकोण को मजबूत करना है। पूरे भारत में स्वच्छता के लिए स्वयंसेवा महत्वपूर्ण है, हमारा उद्देश्य समुदायों को इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करना था।” आवा

फजलुर्रहीम वक्फ बिल का विरोध कर रहे थे इसलिए किरोड़ी ने लगाए बेबुनियाद आरोप

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव फजलुर्रहीम ने वक्फ संपत्तियों को खुर्दबुर्द करने के मंत्री किरोड़ीलाल मीना के आरोपों को बेबुनियाद और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित बताया है । उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दरअसल वे वक्फ संशोधन बिल का विरोध कर रहे है, इसलिए आरोप लगाए जा रहे हैं। मीना ने जो आरोप लगाए हैं, उनसे जुड़े कई मामले कोर्ट में चल रहे हैं। इस अवसर पर फजलुर्रहीम के अधिवक्ता एम ए खान ने कहा कि 1400 बीघा मंदिर माफी की जमीन बेचने के आरोप सरासर झूठे है।  जामिया हिदायत के लिए जमीन पट्टेदारों से खरीदी गई है, जिसे राजस्व रिकॉर्ड में जामिया के नाम से दर्ज करवाया गया है। संपत्तियों का आज तक कोई बेचान नहीं किया गया। उन्होंने पुराने मामलों से जुड़े FIR की प्रति भी उपलब्ध कराइ |मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना मोहम्मद फजलुर्रहीम ने आरोपों का पूरी तरह खंडन किया | आमेर और किशनपुरा में सिवायचक और पुलिस को आवंटित जमीनों पर कब्जा करने के आरोपों को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना फजलुर्रहीम ने बेबुनियाद बताया है। मुस्लिम पर्सनल लॉ ब