सामाजिक कार्यों के लिए वैदेही शक्ति स्त्री सम्मान एवं लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड्स से हुए सम्मानित।

० आनंद चौधरी ० 
नई दिल्ली। वैदेही फाउंडेशन के संगठन महासचिव और कवि साहित्यकार विमल मिश्र ने बताया कि, वैदेही फाउंडेशन पिछले 9 वर्षों से दिल्ली में माता सीता जी की प्राकट्योत्सव मना रहा है। जिसमें अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए, देश भर से चुने हुए पाँच स्त्री को वैदेही स्त्री शक्ति सम्मान से सम्मानित किया जाता है, और किसी एक वरिष्ट स्त्री या पुरुष को उनके द्वारा देश समाज के लिए किए गये उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड्स से सम्मानित किया जाता है। 

इस वर्ष का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड्स भारतीय प्रशाशनिक सेवाअधिकारी, सेवा निवृत्त साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित, वरिष्ठ साहित्यकार मन्त्रेश्वर झा को दिया गया। एवं कला एवं संस्कृति क्षेत्र में सुप्रसिद्ध गायिका विजया भारती, शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में सुप्रसिद्ध लेखिका डाॅ मंजु गुप्ता, पत्रकारिता के क्षेत्र में जानी मानी टीवी उद्धघोषिका शिखा ठाकुर, सामाजिक कार्य के क्षेत्र में डॉ स्नेहा राउत्रे और स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉ गुंजन कुमारी भागवत को वैदेही स्त्री शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

वैदेही फाउंडेशन का गठन वर्ष 2016 में अमरनाथ झा द्वारा किया गया था, जिसका उद्देश्य था कि जिस प्रकार प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव रामनवमी के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है। लेकिन माता सीता जिनका जन्म मिथिला में हुआ था और कहा जाता है कि उन्ही की वजह से प्रभु श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम कहे गए। माता सीता को महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण मानते हुए उनके जीवन दर्शन को घर घर पहुंचाने के उद्देश्य से जानकी नवमी के दिन जानकी प्रकटोस्त्सव समारोह एवं वैदेही शक्ति स्त्री सम्मान का आयोजन किया जाता है।

जानकी प्राकट्योत्सव के उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाॅ बाल्मीकि प्रसाद सिंह पूर्व प्रधान सचिव भारत सरकार एवं पूर्व राज्यपाल सिक्किम, मुख्य वक्ता प्रोफेसर डाॅ राजेश श्रीवास्तव, विशिष्ट वक्ता सुनील पाठक, विशिष्ट वक्ता अनील मिश्र डारेक्टर राजेन्द्र भवन ट्रस्ट, वरिष्ठ भारतीय प्रशाशनिक सेवाअधिकारी  मन्त्रेश्वर झा, दीपक फाउंडेशन के दीपक कुमार झा, समाजसेवी अखिलेश मिश्र, गायक कलाकार धनीकलाल मंडल सहित सैकड़ों लोगों की सराहनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के उपरांत वैदेही फाउंडेशन के संस्थापक अमर नाथ झा और वैदेही फाउंडेशन के अध्यक्ष कुमकुम झा ने सभी सम्मानित अवार्डी और कार्यक्रम के सहयोगी संस्था और सदस्य को धन्यवाद और आभार प्रकट करने के लिए विनय मार्ग स्थित सिविल सर्विस ऑफिसर क्लब में कार्यक्रम का आयोजन किया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वक़्फ़ संपत्ति सरकार की नहीं,मुसलमानों की दान की हुई निजी संपत्ति होती है

"मुंशी प्रेमचंद के कथा -साहित्य का नारी -विमर्श"

छात्र छात्राओं में कौशल विकास के लिए सीएसयू में कार्यशाला

सितंबर से उर्दू साक्षरता केंद्रों को शुरू कर दिया जाएगा : प्रोफेसर शहपर रसूल

स्पंदन व साहित्य समर्था द्वारा साहित्यकारो का सम्मान