कांग्रेस ने शुरू किया 100 दिवसीय संविधान रक्षक अभियान

० आनंद चौधरी ० 
नई दिल्ली, देश के संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस ने संविधान रक्षक अभियान के दिल्ली अध्याय की शुरुआत की। 100 दिवसीय यह अभियान 26 नवंबर तक चलेगा। अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने यह जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव भी मौजूद थे।
कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा, संविधान रक्षक अभियान को पूरे देश में चलाया जाएगा। अब तक पूरे देश में तीन लाख संविधान रक्षक बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उन्होंने खुद भी संविधान रक्षक स्वयंसेवक के रूप में नामांकन कराया है। इसी अभियान के तहत आने वाले 100 दिनों में दिल्ली की 70 विधानसभाओं में इसे लेकर जाने की योजना है।
माकन ने कहा, संविधान के लिए चुनौतियां और खतरे अभी भी कायम हैं, क्योंकि वही लोग सत्ता में हैं जो चुनाव से पहले संविधान को बदलने की बातें करते थे। जो लोग देश के पिछड़े और दलित वर्गों को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते, वे संविधान पर हमला करते हैं। हमने देखा है किस तरह भाजपा के नेता संविधान बदलने की बातें किया करते थे। हमें अपनी जान देकर भी संविधान की रक्षा करनी है। 
माकन ने कहा, जब राहुल गांधी चुनाव में संविधान की प्रति दिखाते थे, तब उसके दो मकसद थे। पहला कि हम इस संविधान की रक्षा करेंगे। दूसरा कि यह संविधान हमारे देश के लोकतंत्र की रक्षा करता है। यही संदेश लिए राहुल गांधी जी बैठकों में जाते थे और इस संविधान को आगे रखकर अपनी बात किया करते थे। अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने कहा कि संविधान के निर्माण के समय इसका विरोध करने वाली और इसकी प्रतियां जलाने वाली ताकतें आज सत्ता में हैं। संविधान पर लगातार खतरा मंडरा रहा है।

लिलोठिया ने बताया कि संविधान रक्षक अभियान पूरे देश में आयोजित होने जा रहा है। हम इस अभियान के तहत गांव के स्तर पर संविधान रक्षक से जुड़ी समिति बनाने जा रहे हैं। हम हर गांव से दो संविधान रक्षक चुनेंगे, जिन्हें मास्टर ट्रेनर बनाया जाएगा। इसके साथ ही हम गांव के स्तर पर कई कार्यक्रम करवाएंगे, जहां संविधान पर चर्चा की जाएगी। इस अभियान का समापन 26 नवंबर को तालकटोरा स्टेडियम में किया जाएगा। इस दिन संविधान को अपनाए जाने के 75 साल भी पूरे होंगे।

 दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, आज देश में जो माहौल है, उसमें बहुत जरूरी है कि हम सभी संविधान रक्षक के रूप में आगे आएं। पिछले कुछ समय से देश के संविधान पर हमला किया जा रहा है, जिससे लोगों को उनका हक न मिले। कांग्रेस पूरे देश में संविधान रक्षक अभियान चलाने जा रही है, ताकि लोगों के साथ किए जा रहे अन्याय को खत्म किया जा सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मुंशी प्रेमचंद के कथा -साहित्य का नारी -विमर्श"

छात्र छात्राओं में कौशल विकास के लिए सीएसयू में कार्यशाला

स्पंदन व साहित्य समर्था द्वारा साहित्यकारो का सम्मान

ईद ए मिलाद उन नबी के मौक़े पर थाना सागर पुर में अमन कमेटी की मीटिंग : नए एस एच ओ दिनेश कुमार का स्वागत

हिंदी दिवस // हमारे स्वाभिमान की भाषा - हिंदी