भारत तिब्बत मैत्री संघ की बैठक 31 अगस्त को भोपाल में

० आशा पटेल ०  
रीवा । भारत तिब्बत मैत्री संघ के अंतर्गत छह राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और गोवा के संगठन पदाधिकारियों के क्षेत्रीय समन्वय के काम को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश की राजधानी भोपाल में 31 अगस्त को गांधी भवन में एक बैठक रखी गई है। बैठक में हमलावर चीन के द्वारा अधिकृत तिब्बत एवं उससे लगे हुए भारतीय राज्यों की सीमाओं की सुरक्षा प्रश्न पर चर्चा होगी।

भारत तिब्बत मैत्री संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय खरे ने बताया कि क्षेत्रीय बैठक के आयोजन से भारत तिब्बत मैत्री संघ के समन्वय के काम को गति मिलेगी। भोपाल बैठक इस दिशा में एक प्रयास है। खरे ने कहा कि वर्तमान समय में बांग्लादेश का घटनाक्रम बहुत चिंताजनक है। विस्तारवादी चीन के द्वारा भारतीय उपमहाद्वीप में दखलंदाज़ी बढ़ाई जा रही है। म्यांमार होकर बांग्लादेश में भी चीन का हस्तक्षेप बढ़ सकता है। चीन की नजर भारत की उतरी सीमाओं के अलावा बांग्लादेश बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर पर बनी हुई है। 

बांग्लादेश की घटनाओं को हल्के से नहीं लेना चाहिए। भारतीय उपमहाद्वीप में सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की पुरजोर कोशिश होना चाहिए। बैठक में छह राज्यों के संगठनात्मक स्वरूप के बारे में विस्तृत चर्चा होगी। हर राज्य में संगठन को जिलेवार मजबूती देने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। राज्य सम्मेलन के संबंध में भी बात होगी। भारत तिब्बत मैत्री संघ को व्यापक आधार देने के लिए सदस्यता अभियान पर चर्चा होगी। 

प्रदेश स्तर पर महिला और छात्र युवजन इकाई गठित करने के बारे में भी विचार विमर्श होगा। अगली क्षेत्रीय समन्वय बैठक किस राज्य में कब होगी यह भी सुनिश्चित किया जाएगा। होने जा रही बैठक में संबंधित छह राज्यों की प्रतिनिधि भागीदारी की आशा है। भारत तिब्बत मैत्री संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय खरे रीवा , राष्ट्रीय महामंत्री डॉ मनोज कुमार नई दिल्ली , महाराष्ट्र राज्य ईकाई के अध्यक्ष अमृत बन्सोड भंडारा , महामंत्री सचिन रामटेके नागपुर , राजस्थान राज्य इकाई की संयोजक रेशम बाला जोधपुर , गुजरात राज्य इकाई के संयोजक अमित ज्योतिकर एवं संदीप ज्योतिकर गांधीनगर, 

छत्तीसगढ़ राज्य इकाई के संयोजक जयप्रकाश पिपलानी रायपुर के अलावा मध्य प्रदेश राज्य इकाई के संयोजक जयंत सिंह तोमर ग्वालियर , डॉ विद्या शंकर विभूति शाजापुर, भारत तिब्बत मैत्री संघ के वरिष्ठ साथी महेश दत्त त्रिपाठी एवं जिला इकाई के अध्यक्ष दामोदर अग्निहोत्री सागर आदि बैठक में शामिल होने  भोपाल पहुंच रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मुंशी प्रेमचंद के कथा -साहित्य का नारी -विमर्श"

छात्र छात्राओं में कौशल विकास के लिए सीएसयू में कार्यशाला

स्पंदन व साहित्य समर्था द्वारा साहित्यकारो का सम्मान

ईद ए मिलाद उन नबी के मौक़े पर थाना सागर पुर में अमन कमेटी की मीटिंग : नए एस एच ओ दिनेश कुमार का स्वागत

हिंदी दिवस // हमारे स्वाभिमान की भाषा - हिंदी