रौनियार वैश्य सभा दिल्ली का सावन मिलन उत्सव

० लाल बिहारी लाल ० 
नई दिल्ली। रौनियार वैश्य सभा दिल्ली (पंजी) की महिला मंच का 'सावन मिलन उत्सव दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में धूमधाम से संपन्न हुआ। बिहार, झारखंड एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश से आकर दिल्ली एनसीआर में रच बस गए महिलाएं अपने पारिवारिक उत्सवों के माध्यम से 'जेन-एक्स' के बच्चों को संस्कार एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए नृत्य, संगीत, गायन एवं मनोरंजन गेम के साथ भरपूर आनंद उठाया।

रौनियार समाज की महिलाओं को सामाजिक सरोकारों के माध्यम से जागृत करने हेतु बनाए गए महिला मंच की अध्यक्ष श्रीमती सुमित पंकज, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती नामित गुप्ता, महासचिव रीना रानी गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद्मिनी गुप्ता एवं इनके साथ जय पंकज, मीना गुप्ता, विनीत गुप्ता, सुधा गुप्ता, रूप गुप्ता, प्रिया किशोर एवं उनकी टीम ने आए सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। इस कार्यक्रम के मौके पर महिलाओं के उत्थान एवं सामाजिक कुरीतियों से लड़ने तथा घर के किचन से रैंप वॉक तक पहुंचने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु  सुधा रानी गुप्ता एवं पूनम गुप्ता को 'पद्म विभूषण-नारी शक्ति सम्मान' से नवाजा गया।

कार्यक्रम में आए विशेष अतिथि दिल्ली दानिक्स सेवा के अधिकारी मोहन कुमार एवं उनकी पत्नी पूजा गुप्ता को भी विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसडीएम मोहन कुमार ने डिजिटल शिक्षा में सहायता एवं अपनी भागीदारी निभाने का विचार दिया। महिला मंच ने मुख्य शाखा के अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी को भी पटका, माला पहना कर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉ प्रदीप गुप्ता ने दिल्ली में एक रौनियार सेवा सदन बनाने हेतु प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने ध्वनि मत से पारित किया तथा मशहूर उद्योगपति अनिल कुमार, (नोएडा निवासी) को इस प्रोजेक्ट को पूर्ण करने की जिम्मेवारी सौंपी।

अंत में राष्ट्रीय त्योहार देश की आजादी दिवस का भी आयोजन किया गया तथा स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले रौनियार समाज के सेनानियों को भी याद किया गया । सावन मिलन उत्सव के इस आयोजन में सभापति मकेंद्र कुमार, उपसभापति मदन रौनियार, लक्ष्मी नारायण चंचल, प्रशासक प्रदीप कुमार, महासचिव कर्नल आई डी साह, कोषाध्यक्ष उमेश गुप्ता सभी वरिष्ठ पदाधिकारी एवं युवा मंच के अध्यक्ष अजय गुप्ता, महासचिव संजीव कुमार के उपस्थित रहे। भोजन की व्यवस्था वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू गुप्ता ने किया एवं मंच संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव रंजन गुप्ता ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"मुंशी प्रेमचंद के कथा -साहित्य का नारी -विमर्श"

छात्र छात्राओं में कौशल विकास के लिए सीएसयू में कार्यशाला

स्पंदन व साहित्य समर्था द्वारा साहित्यकारो का सम्मान

ईद ए मिलाद उन नबी के मौक़े पर थाना सागर पुर में अमन कमेटी की मीटिंग : नए एस एच ओ दिनेश कुमार का स्वागत

हिंदी दिवस // हमारे स्वाभिमान की भाषा - हिंदी