संदेश

अगस्त 16, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Delhi कांग्रेस ने शुरू किया 100 दिवसीय संविधान रक्षक अभियान

चित्र

कांग्रेस ने शुरू किया 100 दिवसीय संविधान रक्षक अभियान

चित्र
० आनंद चौधरी ०  नई दिल्ली, देश के संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस ने संविधान रक्षक अभियान के दिल्ली अध्याय की शुरुआत की। 100 दिवसीय यह अभियान 26 नवंबर तक चलेगा। अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने यह जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव भी मौजूद थे। कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा, संविधान रक्षक अभियान को पूरे देश में चलाया जाएगा। अब तक पूरे देश में तीन लाख संविधान रक्षक बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उन्होंने खुद भी संविधान रक्षक स्वयंसेवक के रूप में नामांकन कराया है। इसी अभियान के तहत आने वाले 100 दिनों में दिल्ली की 70 विधानसभाओं में इसे लेकर जाने की योजना है। माकन ने कहा, संविधान के लिए चुनौतियां और खतरे अभी भी कायम हैं, क्योंकि वही लोग सत्ता में हैं जो चुनाव से पहले संविधान को बदलने की बातें करते थे। जो लोग देश के पिछड़े और दलित वर्गों को आगे नहीं बढ़ने देना चाहते, वे संविधान पर हमला करते हैं। हमने देखा है किस तरह भाजपा के नेता संव

पुलिस महानिदेशक साहू ने किया मुख्यालय में ध्वजारोहण,9 मंत्रालयिक कर्मियों को सम्मानित

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण कर पुलिस कर्मियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने मंत्रालयिक वर्ग के नौ कार्मिकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।  साहू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस कर्मियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के प्रति संकल्प लेने, सदैव सतर्कता व संवेदनशीलता से कार्य करने के साथ ड्यूटी के दौरान निष्ठा, कर्तव्य परायणता एवं सेवाभावना बनाए रखने का आव्हान किया। डीजीपी ने इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, झुंझुनू के प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, एटीएस, जयपुर के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी संजय यादव, पीटीएस, बीकानेर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, उदयपुर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राव, पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोटा शहर के वरिष्ठ सहायक चंद्र प्रकाश गौतम, पुलिस अधीक्षक कार्यालय उदयपुर के वरिष्ठ सहायक दिलीप सिंह राणावत, पुलिस मुख्यालय की भुगतान शाखा में कार्यरत वरिष्ठ सहायक हरिशंकर गुर्जर,

सचिवालय में झंडारोहण कर मुख्यमंत्री शर्मा ने शहीदों की कुर्बानी की याद दिलाई

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि स्वाधीनता दिवस हमें हमारे वीर शहीदों की कुर्बानी और त्याग की याद दिलाता है। यह दिन हमें अहसास कराता है कि आज जिस आजाद हवा में हम श्वांस ले रहे हैं, उसके लिए भारत मां के न जाने कितने ही सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। शर्मा शासन सचिवालय परिसर में आयोजित 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबंधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक सच्चे नागरिक और कर्मचारी के कर्तव्यों और दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करके हम देश की स्वतंत्रता को सुरक्षित रखने और राष्ट्र के विकास में अपना सच्चा योगदान दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य की जनता की आकांक्षा और विश्वास का प्रतीक है। सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नीतियों एवं योजनाओं से संबंधित सरकार के फैसलों के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। उन्होंने कहा कि सचिवालय प्रशासन की शीर्ष संस्था होने के नाते हमारा दायित्व बनता है कि हम राज्य सरकार की योजनाओं को त्वरित गति से जनता तक पहुंचाएं ताकि उनको योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके।  शर्मा ने कहा कि कार्मिकों की

देश को स्वतंत्र करवाने में कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही : डोटासरा

चित्र
० संवाददाता द्वारा ०  जयपुर । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर प्रदेशवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए डोटासरा ने कहा कि देश को स्वतंत्र करवाने में कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है तथा कांग्रेस के महान नेताओं की त्याग और तपस्या के परिणाम स्वरूप हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ। उन्होंने कहा कि आज देश में ऐसी शक्तियां शासन में आ गई हैं जो भाई को भाई से लड़ा रही है और समाज में एकता और भाईचारे को समाप्त करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं को एक महान विरासत जिम्मेदारी के रूप में मिली है। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि देश के महान नेताओं जिन्होंने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया उनके दिखाएं मार्ग पर चलते हुए देश की एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण रखने के लिए सदैव कार्य करें तथा जो विघटनकारी शक्तियां समाज को बांटने में

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के सानिध्य में राजभवन में 'एट होम' आयोजित

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर । राजभवन में एट होम का आयोजन हुआ। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के सानिध्य में आयोजित हुए एट होम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट जनों सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित हुए। राज्यपाल  हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आगंतुकों से मुलाकात कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। एट होम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सैनिक कल्याण और उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह, सहित मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधिगण, कुलपति, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी, न्यायाधीपति गण, समाजसेवी, मीडिया के प्रतिनिधि और आम नागरिक उपस्थित रहे। राज्यपाल के निर्देश पर राजभवन में इस बार नवाचार अपनाते हुए एट होम के अंतर्गत जनजातीय क्षेत्रों में उत्पादित उत्पादों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत जनजातीय क्षेत्रों में कार्यरत वन धन केन्द्रों द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। राज्यपाल बागडे ने इस दौरान इन उत्पादों के उपयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रोजमर्रा के जीवन में जनजातीय क्षेत्

गौ सेवा संघ में स्वतंत्रता दिवस के समारोह में गोवंश भी हुआ शरीक

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर| गौ सेवा संघ में स्वतंत्रता दिवस के  समारोह  में गोवंश भी हुआ शरीक और गोमाताओं ने बच्चों के नृत्य को निहार उसका आनंद लिया | राजस्थान गौ सेवा संघ दुर्गापुरा जयपुर में स्वतंत्रता दिवस को अति उत्साह और उल्लास के साथ  धूमधाम से मनाया | स्वतंत्रता दिवस पर संस्था की गौशाला के प्रथम गौ सेवक मूलाराम चौधरी द्वारा झंडारोहण किया गया । राजस्थान गौ सेवा संघ दुर्गापुरा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया , कार्यकर्ताओं के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए , देशभक्ति से परिपूर्ण गीत नन्ना मुन्ना राही हूं देश का सिपाही हूं बोलो मेरे संग जय हिंद जय हिंद जय हिंद ,पर नृत्य किया , गौशाला का गोवंश भी बच्चों के इस गीत को बड़े ध्यान से , तन्मयता से सुन कर आनंदित हो रहा था| गौ सेवा संघ में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के उपरांत दुर्गापुरा गौशाला को भारत के प्रमुख देशी गौ माता तीर्थ धाम के रूप में विकसित किए जाने के संबंध में एक अति आवश्यक मीटिंग रखी गई जिसमें प्रमुख रूप से संस्था के वरिष्ठ सदस्य गण , पदाधिकारियों के साथ ही कई प्रमुख दानदाता गण भी उपस्थित रहे एवं सभी ने वि

जयपुर गो संवर्धन समिति परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया

चित्र
० आशा पटेल ०  जयपुर। जयपुर गो संवर्धन समिति के तत्वावधान मे 78 वे स्वंतत्रता दिवस पर मानसरोवर स्थित गौदुग्ध प्लांट पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर गो संवर्धन समिति के प्रंबधक ट्स्टी शान्ति स्वरूप गुप्ता द्वारा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ डी एस भण्डारी, उपाध्यक्ष बी एल लश्करी, मंत्री कल्याण सहाय गुप्ता एवं समिति के सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। उल्लेखणीय है कि स्वतंत्रता दिवस पर शान्ति स्वरूप गुप्ता का 90 वा जन्म दिवस भी था। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने उन्हें जन्मदीन की बधाई दी गई।  उन्होनें कहा कि गो सेवा ही हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। समिति के अध्यक्ष डा डी एस भण्डारी ने अपने कहा कि आज प्रदेश में यही एक सबसे बड़ी संस्था है जहां इतना बड़ा दुग्ध प्रसंस्करण प्लांट सफलता पूर्वक काम कर रहा है साथ ही यहां दूध से मक्खन बनाने की आधुनिक मशीन भी बेहतर काम कर रही है। इस अवसर पर समिति के प्रत्येक कार्यकर्ता को 501/- रूपये की राशि उपहार स्वरूप दी गई।अन्त में समिति के मंत्री कल्याण सहाय गुप्ता ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। 

गांधी दर्शन में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस का उत्सव

चित्र
० लाल बिहारी लाल ०  नई दिल्ली । 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी स्मृति एवम् दर्शन समिति ने स्वतंत्रता, एकता, राष्ट्रीय एकीकरण, विविधता और सबसे बढ़कर देशभक्ति की भावना को समेटे हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का स्मरण किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, सामाजिक विचारक और प्रसिद्ध लेखक प्रोफेसर राजकुमार भाटिया थे,जिन्होंने समिति के निदेशक डॉ. ज्वाला प्रसाद के साथ मिलकर तिरंगा फहराया। इस मौक़े पर प्रोफेसर भाटिया ने एक पेड़ भी लगाया, इसे मातृभूमि को समर्पित किया और भारत सरकार की 'एक पेड़ माँ के नाम' पहल का समर्थन किया। समारोह में अभिज्ञान नाट्य एसोसिएशन के कलाकारों ने स्वतंत्रता की भावना का जश्न मनाते हुए अपने संगीतमय प्रस्तुतीकरण से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा उदय नारायण सिंह के नेतृत्व में अबीरा समूह के कलाकारों ने स्वतंत्रता संग्राम को दर्शाते हुए विभिन्न गीत प्रस्तुत किए तथा स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला। हिमांशु कुमार द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों तथा डॉ. गोरख प्रस