फिल्म 'रोमांस ऑफ राजस्थान' 'बेस्ट क्रिएटिव फिल्म अवार्ड' से सम्मानित
० आशा पटेल ०
मुंबई। राजस्थान पर्यटन को मुंबई में आयोजित आउटबाउंड ट्रैवल मार्ट (ओटीएम) 2025 में 'बेस्ट क्रिएटिव फिल्म अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार राजस्थान पर्यटन की रचनात्मक फिल्म 'रोमांस ऑफ राजस्थान' को दिया गया, जो राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन संभावनाओं को दर्शाती है। यह अवार्ड राजस्थान पर्यटन के संयुक्त निदेशक दलीप सिंह राठौड़ और संयुक्त निदेशक सीमा यादव द्वारा प्राप्त किया गया।राजस्थान पर्यटन विभाग के कमिश्वर विजयपाल सिंह ने यह अवार्ड मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि ओटीएम 2025 हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां हम राज्य की नई पर्यटन नीतियों, पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और नए स्थलों की जानकारी साझा कर रहे हैं। इस अवार्ड को प्राप्त करना हमारे लिए गर्व की बात है और यह हमारी क्रिएटिव टीम के उत्कृष्ट कार्य को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान पर्यटन की रचनात्मक फिल्म 'रोमांस ऑफ राजस्थान' को यह पुरस्कार मिलने से राज्य की

सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधता को एक नए स्तर पर पहचान मिली है। यह सफलता राज्य की पर्यटन रणनीति को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी। ओटीएम 2025 का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में किया गया था। इस ट्रैवल मार्ट में राजस्थान पर्यटन की विशेष भागीदारी रही, जिसमें पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित 20 से अधिक टूरिज्म एवं ट्रेड फेयर से जुड़े स्टेकहोल्डर्स ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
टिप्पणियाँ